14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में तडक़े तक हल्की बारिश के बाद दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, अगले दो दिन अंधड़ की चेतावनी

वायु चक्रवात के असर के चलते बुधवार रात बांसवाड़ा जिला मुख्यालय समेत गांवों में हुई हल्की बारिश के बाद दूसरे दिन गर्मी और उमस से आमजन हलकान रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 7:33 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : तडक़े तक हल्की बारिश के बाद दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, अगले दो दिन अंधड़ की चेतावनी

बांसवाड़ा. वायु चक्रवात के असर के चलते बुधवार रात जिला मुख्यालय समेत गांवों में हुई हल्की बारिश के बाद दूसरे दिन गर्मी और उमस से आमजन हलकान रहे।
देर रात से शुरू बूंदाबांदी के साथ शहर में शुरू हुआ हल्की बारिश का क्रम गुरुवार तडक़े तक चला। भोर के उपरांत आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि रात की बारिश से मौसम में नमी बनी रही, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने के बाद वातावरण में गर्मी और उमस बढ़ गई। शाम को फिर बादल छाए, लेकिन बारिश के आसार कम ही प्रतीत हुए। इधर, जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक बांसवाड़ा शहर में सर्वाधिक 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले के केसरपुरा, बागीदौरा और कुशलगढ़ में एक, घाटोल, भूंगड़ा, गढ़ी, लोहारिया, अरथूना व सज्जनगढ़ में दो-दो मिमी बारिश दर्ज की गई।
उधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को संभाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़़ सहित 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और आंधी चलने, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।