बांसवाड़ा में आसमान से फिर बरसने लगी आग, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित
बांसवाड़ा. जिले में इन दिनों आसमान से फिर आग बरसना शुरू हो गई है। गुरुवार को पारा 43 डिग्री पर जा पहुंचा और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा। इस मौसम में दूसरी बार पारा 43 डिग्री पर पहुंचा है।