14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : बेणेश्वर धाम पर दादा की अस्थियां विसर्जित करने आए पौत्र की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, दूसरा किशोर अस्पताल में भर्ती
Play video

Video : बेणेश्वर धाम पर दादा की अस्थियां विसर्जित करने आए पौत्र की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, दूसरा किशोर अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 3 Jun 2019, 5:38 PM IST

बांसवाड़ा. वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर अस्थियां विसर्जित करने आए दो किशोर पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाल लिया गया। जिनमें से अरथूना निवासी 12 वर्षीय जितेंद्र पुत्र लालजी कटारा की मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय प्रकाश पुत्र देवीलाल जीवित है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपने दादा की अस्थियों को संगम में प्रवाहित करने के लिए दोनों किशोर यहां आए थे।

वीडियो…वागड़ प्रयाग बेणेश्वरधाम पर पहली बार अमृतं जलम् अभियान, श्रमदान में अपूर्व उत्साह जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान अचानक दोनों पानी में डूबने लगे। यह देखकर कुछ ग्रामीण पानी में कूदे और प्रकाश को बाहर निकाल लाए। वहीं काफी मशक्कत के बाद जितेंद्र को अचेतावस्था में पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां जितेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच जारी रही।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़