अब विस्तार पर आस
प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, केबिनेट, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री सहित कुल 25 सदस्य हो गए हैं। विधानसभा सीटों के आधार पर मंत्रिमंडल की संख्या 30 होती है। ऐसे में अब आने वाले समय में शेष पांच पदों के लिए होने वाले विस्तार में वागड़ को प्रतिनिधित्व मिलने की आस बंधी है।