14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Banswara_News : ससुराल में बिजली का फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा युवक, करंट से दर्दनाक मौत, खंभे पर ही लटकी रही लाश

तारों में अटका रह गया युवक, बड़ी मुश्किल से उतारा शव नीचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 22 Jun 2019, 11:48 AM IST

banswara

#Banswara_News : ससुराल में बिजली का फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा युवक, करंट से दर्दनाक मौत, खंभे पर ही लटकी रही लाश

बांसवाड़ा. खमेरा थाना इलाके के रूजिया लांबी पाटिया में शुक्रवार को विद्युत पोल पर चढ़े युवक में करंट दौड़ गया और उसकी वहीं मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि सूचना पर खमेरा थाने से पुलिस जाप्ता पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने कार्रवाई करने से इनकार करते हुए पुलिस को किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं सौंपी। गणेशपुरा निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई गौतमलाल शाम करीब चार बजे घर से लाम्बापाटिया अपनी सास को छोडऩे गया हुआ था। जहां ससुराल में ही बिजली का कोई फाल्ट होने पर वह उसे सही करने पोल पर चढ़ गया, जहां गौतम को करंट लग गया और मौत हो गई।

Accident In Banswara : रोडवेज बस की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों के हाल बेहाल

इधर, अचानक बिजली आने की भी चर्चा
इधर, प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्विस लाइन बंद करवाने के बाद कनेक्शन बांधने के लिए गौतम पोल पर चढ़ा था। इसके बाद अचानक बिजली आ गई और वह करंट की जद में आ गया। इससे वह तारों में ही फंस गया और उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया है।