
परतापुर/बांसवाड़ा. क्षेत्र में बुधवार को एक भयानक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक ही परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार परतापुर कस्बे के समीप खेड़ा गांव के पास एक कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। घायलों की चीख-पूकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद घायलों को परतापुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां कार सवार हुसैन पुत्र गुलाम अब्बास (41) की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे सहित परिवार के 5 सदस्य गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी कार सवार बोहरा समुदाय के है। सभी लोग इंदौर से अपने रिश्तेदार की मौत पर परतापुर आ रहे थे। इसी बीच हादसे में युवक की जान चली गई।