29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब लिंचिंग – बाराबंकी में भीड़ द्वारा जलाए गए दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने काटा हंगामा

पिछले दिनों अपनी पत्नी को लेने जा रहे युवक को चोर समझ कर मारने वाले दलित युवक की राजधानी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 22 Jul 2019, 9:41 PM IST

A young man died in lucknow hospital

मॉब लिंचिंग - बाराबंकी में भीड़ द्वारा जलाए गए दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने काटा हंगामा

बाराबंकी. पिछले दिनों अपनी पत्नी को लेने जा रहे युवक को चोर समझ कर मारने वाले दलित युवक की राजधानी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह युवक झगड़ा करके अपने मायके गई पत्नी को लेने रात के समय ससुराल जा रहा था तभी इस युवक को देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया जिसके कारण गांव वाले जाग गए और उसे चोर समझ कर बुरी तरह पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल इस युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे उग्र हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - चार साल बाद एक दूसरे का साथ निभाने की खाई कसम, महिला थाने से विदा हुए दम्पति

जानें क्या है पूरा मामला

पिछले दिनों जनपद बाराबंकी के देवा थाना इलाके के तिंदोला गांव के निवासी सुजीत को रात के समय ससुराल जाते हुए रास्ते में पड़ने वाले गांव राघवपुर में चोर समझ कर बुरी तरह लोगों ने पिटाई कर दी थी। सुजीत के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया था कि सुजीत को सिर्फ भीड़ ने मारा ही नहीं था बल्कि उसे करन्ट भी लगाया गया और फिर पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया गया था। सुजीत को पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फिर जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया बाद में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया था, जहां सुजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

लोगों की यह है मांग

सुजीत के शव को रख कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि पीड़ित सुजीत के परिवार को उनके भरण - पोषण करने के लिए दस बीघा जमीन दी जाए। इन लोगों की यह भी मांग है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर आकर इस बात का आश्वासन दें तभी वह शव को रास्ते से हटाएंगे।

ये भी पढ़ें - संत समाज के बयान के बाद कल्बे जवाद ने पलटी अपनी जवान, कह दी ये बड़ी बात

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पिछले दिनों देवा थाना इलाके में एक युवक अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। इस युवक ने शराब पी रखी थी। रात में इस युवक को देख कर गांव के कुत्तों ने दौड़ा लिया जिससे बचने के लिए वह डरकर एक घर में घुस गया और घबड़ाहट और नशे की वजह से अपनी पहचान नहीं बता पाया और फिर गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ हैवानियत के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक से जब यह पूंछा गया कि उसे करन्ट और तेल डालकर जलाने का भी मामला प्रकाश में आया था।

ये भी पढ़ें - जब होटलों पर पुलिस ने की छापेमारी, तो इस हालत में मिले तीन कपल्स, और फिर...

गिरफ्तार हुए लोगों पर होगा केस

इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मैंने व्यक्तिगत रूप से मौके पर जाकर जांच की तो वहां देखने से पता चला कि जेनरेटर के गरम पार्ट्स उसके शरीर पर लगाए गए थे जिससे वह 30 प्रतिशत जल गया था। सुजीत का लीवर डैमेज हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सुजीत की मौत के बाद उन पर हत्या का केस चलाया जाएगा।