10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव का लड़का बहन से करता था छेड़खानी, बदला लेने के लिए भाई ने उठाया यह खौफनाक कदम

धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:37 AM IST

Barabanki Police solved kidnapping case

दस लाख की फिरौती मिलने के बाद पिता-पुत्र को जान से मारने का था प्लान, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बाराबंकी. इंतकाम की आग आदमी को कहां से कहां पहुंचा सकती है इस बात को हम बाराबंकी की इस घटना से साफ समझ सकते हैं। जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पिता-पुत्रों की जान बचाने का काम किया है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


मांगी 10 लाख की फिरौती

बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में आए इन तीन आरोपियों पर दस लाख की फिरौती मांगने और न देने पर पिता-पुत्र की हत्या की धमकी का आरोप है। पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार कर पिता-पुत्र की जान बचाने का काम किया है। दरअसल कुछ दिन पूर्व ही थाना सतरिख के निवासी रमेश चन्द्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे सचिन कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है और अब दस लाख रुपये की फिरौती फोन के जरिये मांग रहे हैं। धमकी में यह कहा जा रहा है कि अगर दस लाख रुपए समय से नहीं अदा किया गया तो बेटे के साथ उसका भी काम तमाम कर दिया जाएगा। रमेश चन्द्र की इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए घटना के अनावरण के लिए टीम गठित की। परिणाम स्वरूप धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।


दोहरे हत्याकांड की थी साजिश

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण पुरवा निवासी राम करन यादव का आरोप था कि उसकी बहन को गांव का ही सचिन कुमार छेड़ता था। कई बार समझाने के बाद भी न मानने पर 29 सितंबर को रामकरन ने कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी पुरवा निवासी अपने मित्र मोहित राव के साथ चलती बाइक से सचिन पर बियर की बोतल से हमला किया था। उस समय सचिन भाई शिवम के साथ कोचिंग जा रहा था। उसी दिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। रामकरन ने सचिन के पिता रमेश को फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी, ऐसा न करने पर सचिन की हत्या की धमकी भी दी। इसका मुकदमा रमेश ने चार अक्टूबर को कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात का राजफाश करते हुए राम करन यादव, कानपुर के मोहित राव और बलिया कोतवाली नगर के जलालपुर गांव निवासी पियूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। वहीं पुलिस ने वादी मुकदमा रमेश के मोबाइल पर रिकार्ड हुई आरोपित की कॉल को सुना तो उन्हें आरोपितों के खतरनाक इरादों की जानकारी हुई। इसमें फोन करने वाला आरोपित रंगदारी के 10 लाख रुपए लेकर सचिन व उसके पिता रमेश को सूतमिल के पीछे स्थित जंगल में बुला रहे थे। जहां दोनों की हत्या की साजिश थी। समय रहते पुलिस ने तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।