जानकारी के मुताबिक बाराबंकी के बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का भतीजा आदित्य श्रीवास्तव अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अहमदपुर टोल प्लाजा के पास इनकी बाइक जोरदार हादसे की शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि जिस बाइक पर ये लोग सवार थे उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आदित्य श्रीवास्तव और उसके दोस्त मुकुल कोटवानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनके एक अन्य दोस्त को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।