17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
महादेवा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना के बाद करेंगे वृक्षारोपण, कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
Play video

महादेवा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना के बाद करेंगे वृक्षारोपण, कर सकते हैं कई बड़े ऐलान

सीएम योगी का 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से औरैया जिले के लिए रवाना होगे का कार्यक्रम है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 Jul 2018, 9:31 AM IST

बाराबंकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामनगर के महादेवा आ रहे हैं। श्रीलोधेश्वर महादेव के मंदिर में सीएम पूजा अर्चना करेंगे जिसके प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पूजा अर्चना का कार्यक्रम करीब आधा घंटा तक चलेगा। सीएम योगी सुबह 10 बजे महादेवा पहुंचेंगे और उनका यहां का पूरा कार्यक्रम करीब एक घंटा 40 मिनट का है।

 

कर सकते हैं कई बड़े ऐलान

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे लोधेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महादेवा ऑडिटोरियम में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से औरैया जिले के लिए रवाना होगे का कार्यक्रम है। सीएम का महादेवा ऑडिटोरियम के पीछे बनाई गई महादेवा वाटिका में पौधरोपण का भी कार्यक्रम है। यहां सीएम पहला पौधा लगाएंगे। माना जा रहा है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी के विकास को नई दिशा देने का खाका तैयार करवाएंगे। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी को एससीआर के तौर पर विकसित करने की योजना को लेकर भी सीएम योगी कोई घोषणा कर सकते हैं।