10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
बाढ़ पीडि़तों से मिले सीएम योगी, कहा- पूर्व की सरकारों में होती थी केवल औपचारिकता
Play video

बाढ़ पीडि़तों से मिले सीएम योगी, कहा- पूर्व की सरकारों में होती थी केवल औपचारिकता

बाराबंकी के बाढ़ पीडि़तों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- अभी तक की सरकारों में होती थी औपचारिकता, हम बाढ़ पीड़ितों की कर रहे पूरी मदद.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Sep 2018, 10:33 PM IST

बाराबंकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाराबंकी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दौरा करने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। दरअसल सीएम योगी आज बस्ती, गोंडा के बाद बाराबंकी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने के साथ ही पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने यहां पहुंचे थे।

उन्होंने यहां दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के जेबीएस महाविद्यालय दुलहदेपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बाढ़ राहत की केवल औपचारिकता की जाती थी, लेकिन अब हम सभी की पूरी मदद कर रहे हैं। हमारी सरकार की तरफ से बाढ़ आने से पहले की गई कोशिशों के चलते इस बार लोगों को समस्याएं काफी कम हुई हैं। उन्होंने नदियों की सिल्ट सफाई पर जोर दिया और कहा कि बाराबंकी में की गई कोशिश सफल रही है, लेकिन अभी और ज्यादा काम करने की जरूरत है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री देने के भी निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले के प्रभारी वन एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक शरद अवस्थी, विधायक बैजनाथ रावत, विधायक उपेंद्र सिंह रावत, विधायक सतीश शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।