
बाराबंकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी जिले में तराई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी बांटी और अधिकीरियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
नेपाल से बहने वाली नदियों की वजह से बाराबंकी जिलों में घाघरा नदी का कोहराम जारी है। सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि किसानों की सारी फसल कटान के चलते नदी में समा गई है। बाढ़ की विनाशलीला को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। बहराइच, गोंडा, करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बाराबंकी पहुंचा। बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद सीएम ने यहां लोगों को राहत सामग्री भी बांटी। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिखी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के आलाधिकारियों के दावों की जमीनी हकीकत देखी, साथ ही राहत कार्यों की भी हकीकत परखी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें जनता की पूरी मदद करेंगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने बोला कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में सामग्री बाटने का काम किया जा रहा हैं जिसमे खान पान की सामग्री हैं। इसके अलावा आपदा से जिनके आवास ध्वस्त हो गए हो उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनको आवास उपलब्द करने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा इस आपदा के दौरान यह भी देखा गया कि साँप काटने से लोगो की मौत होती थी। इसको ध्यान में रखते हुए साँप काटने से होने वाली मौत को आपदा की श्रेणी में लाकर 4 लाख रुपये की तत्काल मदत करने के अलावा इससे संबंधित वैक्सीन जिला अस्पताल और सीएचसी में इसकी व्यवस्था करवाई गई हैं। साथ ही जिला प्रशासन को इस बात का निर्देश भी दिया गया हैं कि सभी बाढ़ चौकियां एलर्ट रहे टोल फ्री नंबर जारी करे साथ ही संवेदनशील क्षेत्रो पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सीएम योगी ने स्थाई समाधान होने पर बोला की इस विषय पर कार्य चल रहा हैं इसका स्थाई समाधान निश्चित होना चाहिए।