बाराबंकी. महंगाई को लेकर भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया के नेतृत्व में इंदिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय से बेगमगंज चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, दर्पण सिनेमा, नाला पीरबटावन होकर पद यात्र निकालकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया। पैदल यात्र कर व्यापारियों से भारत बंद को सफल करने की अपील की, महंगाई का पुतला फूंककर विरोध व्यक्त किया।