11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से बचाएगा सिर्फ पांच रुपए का मास्क, हो गया तैयार

कोरोना से बचाव के लिए इस मास्क की कीमत करीब तीन से पांच रुपए की होगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 16 Mar 2020, 10:09 AM IST

कोरोना वायरस से बचाएगा सिर्फ पांच रुपए का मास्क, हो गया तैयार

कोरोना वायरस से बचाएगा सिर्फ पांच रुपए का मास्क, हो गया तैयार

बाराबंकी. कोरोना वायरस से फैल रही महामारी से बचाव की मुहिम में उत्तर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध कैदी भी जुट गए हैं। डीजी कारागार आनंद कुमार के निर्देश पर अब जेलों में भी मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। यह मास्क कैदियों के बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसी क्रम में शनिवार से बाराबंकी जेल में भी मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।


कोरोना वाइरस के संक्रमण से बंदियों को बचाने के लिए प्रदेश की वह सभी जेलों में भी मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। जिन जेलों में सिलाई यूनिट हैं वहां के कैदी मास्क तैयार करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में बाराबंकी जेल में भी मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। बाराबंकी के साथ ही प्रदेश की कई और जेलों में भी कैदी मास्क बना रहे हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक कोरोना के संक्रमण से बंदियों को बचाने के लिए यह मास्क तैयार किए जा रहे हैं। अगर जेल को अधिक मास्क बनाने का कहीं से आर्डर मिलता है तो कैदियों द्वारा तैयार किए गए मास्क की बाहर आपूर्ति भी की जाएगी।


मास्क बनाने वाले कैदी रमेश ने बताया कि हम चाल लोग मिलकर जेल के कैदियों और कर्मचारियों के लिए मास्क बना रहे हैं। जिससे सभी कोरोना वायरस से बचाव कर सकें। इसके साथ ही जो ज्यादा मास्क होंगे उसे बाहर भी भेजा जाएगा।


बाराबंकी जेल अधीक्षक आरके जायसवाल के मुताबिक जेल में लगी सिलाई मशीन उद्योग में मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मास्क बनाने के लिए पांच पुरुष कैदी लगाए गए हैं। यह कैदी रोजाना 200 मास्क तैयार करेंगे। इसकी कीमत करीब तीन से पांच रुपए की होगी। यग मास्क जेल के कैदियों और स्टाफ को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मार्च के मौसम में फरवरी से बड़ा उलटफेर, अगले एक हफ्ते में यहां तक पहुंच जाएगा तापमान, जारी हुआ अलर्ट