28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमारी से आजिज आकर किसान ने की आत्महत्या, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसके पति बीमीरी के आगे हार गए और आत्महत्या कर ली...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 12 Jun 2018, 1:23 PM IST

Farmer suicide in Ghunghter Barabanki UP news

बीमारी से आजिज आकर किसान ने की आत्महत्या, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बाराबंकी. बाराबंकी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की है। मृतक काफी दिनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ था, जिसके चलते उसने खुदकुशी की। किसान का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका पाया गया।

आर्थिक तंगी और बीमारी से था परेशान

बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के हासिम नगर गांव में एक किसान संजय कुमार (40) पुत्र चंद्रिक प्रसाद ने अपनी बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। किसान का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका पाया गया। किसान के पास कुल डेढ़ बीघा जमीन थी। उसी पर किसानी कर वह अपने परिवार को पालन पोषण करता था। करीब एक साल से वह टीबी रोग से पीड़ित था। आर्थिक तंगी के कारण वह बीमारी का नहीं करा सका और बहुत कमजोर हो गया। जिसके चलते वह मेहनत और मजदूरी करने में भी असमर्थ हो गया और आर्थिक स्थित और खराब हो गई। इन्ही सब परिस्थितियों से परेशान होकर किसान ने मौत को गले लगाने की ठान ली और उसने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। संजय के तीन बच्चे हैं। किसान की मौत के बाद उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अपना दर्द बयां करते हुए किसान की मां ने बताया कि उनके बेटे ने बीमारी से परेशान होकर ये कदम उठाया। वहीं पत्नी ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसके पति बीमीरी के आगे हार गए और आत्महत्या कर ली।

परिवार का हाल बेहाल

किसान की आत्महत्या पर उसकी मां और पत्नी ने बताया कि वह पिछले दो साल से काफी बीमार था। उसके इलाज के लिए हमने कई डॉक्टरों को दिखाया और घर का सामान तक इलाज के लिए बेचना पड़ गया। पत्नी ने बताया कि उसने अपने पति के इलाज के लिए अपने गहनों को भी बेंच दिया। अब हम लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए थे। अपने इलाज पर हुए इतने खर्च के चलते किसान खाफी परेशान रहता था। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उसका दिमागी संतुलन भी कभी-कभी खराब हो जाता था। परिवार को परेशान देखकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। वहीं एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीलदार और लेखपाल को भेजा गया था। किसान के परिवार की जो भी संभव होगा, पूरी मदद की जाएगी।