
बाराबंकी. एवी- ट्रेन की चपेट में आकर बीकॉम के एक छात्रा गुरुवार को गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया।
दरअसल गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर दो के आउटर छोर पर दून एक्सप्रेस डाउन की चपेट में आकर छात्रा गिर पड़ी है। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक घायल पीरबटावन निवासी मिश्रीलाल निगम की लड़की दीपांशी निगम बीकाम की छात्र है।