12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग, मौके पर पहुंची पुलिस और आर्मी की टीम, मचा हड़कंप
Play video

रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग, मौके पर पहुंची पुलिस और आर्मी की टीम, मचा हड़कंप

रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Aug 2019, 10:36 PM IST

बाराबंकी. रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बैग की तलाशी के लिये आर्मी और बम स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। आर्मी और पुलिस टीम ने बैग मिलने के आसपास की जगह को खाली कराया। जिसके बाद आर्मी और बम स्क्वायड टीम ने बैग को खोलकर उसको चेक किया। हालांकि बैग की तलाशी में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली और आशंका यह जताई जा रही है कि किसी यात्री का बैग स्टेशन पर छूट गया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

वहीं रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने को लेकर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आर्मी की बम डिस्पोजल की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि बैग में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि किसी यात्री का बैग छूट गया है, फिर भी एहतियातन आसपास की जगहों पर चेकिंग की जा रही है।