26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदीं में डूबे पांच लोग, एक का शव बरामद, चार लापता

Major accident during Ganesh Statue immersion 5 Drowned in River- रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कल्यणी नदी में डूब गए। इनमें चार पुरुष व एक महिला है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश शुरू करवा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 20 Sep 2021, 11:49 AM IST

Major accident during Ganesh Statue immersion 5 Drowned in River

Major accident during Ganesh Statue immersion 5 Drowned in River

बाराबंकी. Major accident during Ganesh Statue immersion 5 Drowned in River. रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कल्यणी नदी में डूब गए। इनमें चार पुरुष व एक महिला है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश शुरू करवा दी है। डूबने वालों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन अन्य चारों का पता नहीं लग पाया है।

चार के शव लापता

मामला बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज गांव का है। यहां रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इससे अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। डूबे पांच लोगों में गोताखोरों ने नदी से महिला का शव बरामद किया है जबकि चार अन्य का शव नहीं बरामद हो सका। उनके शव की बरामदगी का काम जारी है। पुलिस का कहना है कि कल्याणी नदी में पानी का बहाव तेज है। इसकी वजह से डूबे लोगों की तलाश में गोताखोरों को परेशानी हो रही है।

यह डूबे नदी में

हादसे का शिकार होने वालों में मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बा के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चंद्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा, धर्मेंद्र कश्यप और सूरज पटवा शामिल हैं। हादसे पर एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि एक परिवार ने गणेश प्रतिमा रखी थी। उसी के विसर्जन के लिए कुछ लोग यहां आए थे। विसर्जन के दौरान उनमें से एक डूबने लगा, तो बाकियों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में पांच लोग नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की टीम ने एक महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम के भव्य द्वार को अभिभूत हुए सीएम योगी, कहा धाम के प्रवेश द्वार होंगे आकर्षण के सबसे बड़े केंद्र