8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्तार अंसारी को फिर सताने लगा डर, बोले जेल से निकला तो हो जाएगी हत्या

यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायधीश एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुई। मुख्तार अंसारी बांदा जेल से हाजिर हुआ। विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव की अदालत में यह सुनवाई हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 Aug 2021, 5:30 PM IST

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

बाराबंकी. यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायधीश एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुई। मुख्तार अंसारी बांदा जेल से हाजिर हुआ। विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव की अदालत में यह सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्तारी अंसारी ने जज से कहा कि सरकार उसे मरवाना चाहती है। अगर वह जेल से बाहर निकला, तो उसकी हत्या करवा दी जाएगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख दी है।

जान से मरवाना चाहती है सरकार

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि सुनवाई के दौरान मुख्य बात यह रही कि न्यायालय ने मुख्तार अंसारी से कहा कि क्यों न आपको व्यक्तिगत रूप से अदालत में तलब कर लिया जाए। जिस पर मुख्तार अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार मुझे जान से मरवाना चाहती है। मुख्तार ने कहा कि अगर वह जेल से बाहर आया तो चित्रकूट जैसी कोई घटना सरकार करवा देगी।

मुख्तार ने कहा- नहीं किया अपराध

मुख्तार अंसारी ने जज से कहा कि उसके ऊपर जो मुकदमे हैं वह सभी राजनीतिक रूप से लगाए गए हैं। जबकि मैने कोई अपराध नहीं किया। वकील ने कहा कि सुनवाई के दौरान न्यायालय ने वकालतनामा दाखिल करने के लिए कहा है। वकालतनामा बांदा जेल को भेजा जा रहा है। इस पर मुख्तार अंसारी के हस्ताक्षर होने के बाद जेल अधिकारी उसको प्रमाणित करेंगे। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: यूपी की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल, अंबिका चौधरी और मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह सपा में शामिल

ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कम मतदान वाली सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने बनाया यह प्लान