28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने शातिर अंतरप्रांतीय गैंग को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस के नाक में कर रखा था दम

एसपी वीपी श्रीवास्तव ने पुलिस टीम की सफलता पर 25 हजार रूपए का दिया ईनाम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:37 PM IST

Police arrested 7 criminals in Barabanki UP crime news

पुलिस ने शातिर अंतरप्रांतीय गैंग को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस के नाक में कर रखा था दम

बाराबंकी. बाराबंकी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अंतरप्रांतीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए का चोरी हुआ सामान और नगद पैसे भी बरामद किए हैं। इस सफलता पर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का नकद ईनाम दिया है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद की कार्रवाई

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो कई प्रांतों के अलावा आसपास के जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग में सात शातिर अपराधी शामिल थे, जिनका एक मास्टरमाइंड था। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले गैंग के लोग इलाके की बकायदा रेकी करते थे और उसके बाद मौका देखकर अपने मंसूबों को अंजाम देते थे। इस गैंग ने बाराबंकी के अलावा आसपास के कई जिलों की पुलिस को परेशान कर रखा था। इस गैंग की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चोरी से जुड़े कई मामलों के खुलासे का दावा कर रही है।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

वहीं बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले का खुलासा सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और दो थानों की पुलिस ने मिलकर किया है। बीते दिनों देवा में एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद से पुलिस इस मामले को ट्रैक कर रही थी। ट्रैक करने से पता चला कि बहराइच जिले का एक अंतरप्रांतीय गैंग है जिसने कई प्रान्तों में तो वारदात को अंजाम दिया ही है, इसके अलावा हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, बस्ती और फैजाबाद में चोरी की कई वारदातों को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के बाद गैंग के 7 लोगों को गिरफ्तार किया और इनके पास से लाखों रुपए का चोरी का सामान साथ ही 74 हजार रूपए नकद भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि यह 7 लोगों का गैंग है जिसमें 3 लोग हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस टीम ने इस गैंग को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद आसपास के जिलों में लोगों को चोरी की वारदातों से राहत मिलेगी। एसपी ने बताया कि इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का नकद ईनाम भी दिया जा रहा है।