24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exit poll 2019 पर बोले राज्यसभा सांसद, हम इतनी सीटें जीत रहे, यूपी समेत पूरे देश में हमारी पार्टी करेगी अच्छा प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2019 में एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 May 2019, 9:12 PM IST

Exit Poll

Exit Poll

बाराबंकी. लोकसभा चुनाव 2019 में एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है। 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि यहां महागठबंधन भाजपा पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि सारे एग्जिट पोलों में एक बात कॉमन है। किसी भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। हालांकि जनता का मूड क्या है, यह तो 23 मई को आने वाले नतीजे ही बताएंगे, लोकिन एग्जिट पोल की अगर मानें तो जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर करती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- Exit Poll 2019: अखिलेश-मायावती का गठबंधन आया काम, सभी सर्वे में आई चौंकाने वाली तस्वीर

इसलिए इस एग्जिट पोल पर हम विश्वास नहीं करते-

वहीं इन एग्जिट पोलों पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि वह इन पर विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि पहले भी इस तरह के सारे सर्वे फेल होते रहे हैं। वहीं पुनिया ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सारी सर्वे एजेंसियों पर दबाव बनाया है कि वह नतीजे उनके पक्ष में दिखाएं। इसलिए इस एग्जिट पोल पर कांग्रेस विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने काफी मेहनत से चुनाव लड़ा है और हम लोगों का प्रदर्शन 2009 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें- मतदान के बीच भाजपा ने इन्हें किया नज़रबंद, महिला की हुई पिटाई, सपा ने चुनाव आयोग से की यह बड़ी मांग

यूपी में दो सीटें मिलने पर कहा-

वहीं एग्जिट पोल द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलने पर पुनिया ने कहा कि यह आंकड़े बिल्कुल गलत हैं। उत्तर प्रदेश में हम लोग 12 से 15 सीटें जीत रहे हैं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का जादू चलेगा और यह सारे एग्जिट पोल 23 मई को नतीजे के दिन फेल हो जाएंगे।