26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी

शिक्षामित्रों को नहीं करनी बीएलओ की डयूटी, गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने की मांग

शिक्षामित्रों का कहना है कि उनसे लगातार काम कराया जा रहा लेकिन उन्हें समय से मानदेय भी नहीं मिलता...

Google source verification

बाराबंकी. बाराबंकी के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों ने बीएलओ डयूटी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। शिक्षामित्रों का कहना है कि उनसे लगातार काम कराया जा रहा लेकिन उन्हें समय से मानदेय भी नहीं मिलता। शिक्षा मित्रों की घरों से दूर डयूटी लगाकर बुलाया जा रहा है। शिक्षामित्रों ने गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने की मांग की है।

 

शिक्षामित्र परेशान

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ विनोद कुमार वर्मा का कहना है कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से हमारे सभी शिक्षामित्र साथी परेशान हैं। तमाम काम कराने के बावजूद अब बीएलओ में ड्यूटी भी लगा दी गई है। शिक्षामित्रों को इतने कम मानदेय में काफी दूर पढ़ाने जाना पड़ता है। जिससे वह पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में जिलाधिकारी से हमारी मांग है कि हमें बीएलओ की ड्यूटी न दी जाए।