1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीएचपी के कार्यक्रम पर बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, सभी के हैं भगवान राम, अयोध्या में किसी के जाने पर नहीं कोई रोक

सिलाई वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 21 Nov 2018, 1:28 PM IST

UP Deputy CM Dinesh Sharma in Barabanki

वीएचपी के कार्यकर्म पर बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, सभी के हैं भगवान राम, अयोध्या में किसी के जाने पर नहीं कोई रोक

बाराबंकी. देश और प्रदेश की सरकारें आज निर्बल और असहाय लोगों के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन जैसी बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। सरकार के साथ तमाम अन्य एनजीओ और संस्थाएं भी इस काम में अपना सहयोग दे रहे हैं। जिसके चलते तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को निशुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिससे वह अपने और परिवार के लिए दो वक्त की रोजी रोटी कमा सकें। बाराबंकी जिले में भी आज एक ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


हिंदू और मुस्लिम का नहीं कोई भेद

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर आज बाराबंकी में तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देवा शरीफ के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शिरकत की। दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने से पहले देवा शरीफ में हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और माथा टेका। इस मौके पर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यहां हिंदू और मुस्लिम का कोई भेद नहीं होता और सभी बराबरी से आते हैं।

बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर पूरा जोर

मशीन वितरण कार्यकर्म के दौरान डॉ दिनेश शर्मा ने तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इस मौके पर दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार का बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर पूरा जोर है। हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। गरीब परिवार के बेटी-बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए भी प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी और गुणवत्ता परख शिक्षा हमारी सरकार की कोशिश है।

शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने दिया जाएगा

दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हर तरह की परीक्षा में नकल पर पूरी तरह से रोक लगाई है। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएंगी। हमारी सरकार में अब शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार ने छात्रों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि अब अध्यापक को अपने वेतन, ट्रांसफर और प्रमोशन के लिए किसी के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ते। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अलावा एनसीआरटी का नया पाठ्यक्रम लागू किया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले।

अयोध्या जाने पर नहीं कोई रोक

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी चाहते हैं कि इस मामले का जल्द निपटारा हो। वीएचपी के अयोध्या में कार्यक्रम पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश आस्था और धर्म पर चलता है। भगवान राम सभी के हैं, किसी के कहीं जाने पर रोक नहीं है। यह देश धर्म निरपेक्ष है। सिलाई वितरण के इस कार्यकर्म में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ बाराबंकी की सांसद प्रियंका सिंह रावत भी शामिल हुईं। सांसद प्रियंका सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन की काफी तारीफ की। उन्होंने इस कार्यक्रम के पीछे छिपे हुए जज्बे की सराहना करते हुए कहे कि यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे गरीब, मजबूर और बेसहारा महिलाओं की काफी मदद हो सकेगी।