मामला बाराबंकी जिले में बड्डूपुर थाने के जगसेण्डा गांव का है। यहां कि निवासी महिला ने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले लतीफ, आलम, सद्दाम, जमाल और हनीफ नाम के पांच दरिंदे उसे अपने साथ जबर्दस्ती ले गए। इन लोगों ने उसे किडनैप करके करीब पांच महीनों तक लखनऊ में जानकीपुरम के एक घर में कैद रखा। पांच महीनों तक इन सभी वहशियों ने मेरे साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला ने बताया कि एक दिन वह किसी तरह वहां से बचकर भाग निकली और घर आकर अपने मां-बाप को अपनी पूरी दर्द भरी दास्तान सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। लेकिन पुलिसवाले उन लोगों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। महिला ने बताया कि मेरे साथ हुई इस दरिंदगी के बाद मेरे पति ने भी मुझे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसका पति उसे गुजर-बसर के लिए पैसे भी नहीं दे रहा। जिससे अब उसकी जिंदगी और मुश्किल होती जा रही है।