8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन चोरों से 104 पेटी टाइल्स, 5 वॉशबेसिन बरामद

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, गोदाम से चुराया था सामान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 31 May 2021, 1:00 AM IST

तीन चोरों से 104 पेटी टाइल्स, 5 वॉशबेसिन बरामद

तीन चोरों से 104 पेटी टाइल्स, 5 वॉशबेसिन बरामद

बारां. कोतवाली पुलिस ने शहर के मांगरोल बायपारस रोड स्थित एक गोदाम से चोरी के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व पांच वॉश बेसन के सेट बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि व्यापारी मोहित गोयल के गोदाम से 9 मई को टाइल्स व सेनेटरी सामान चोरी हो गए थे, लेकिन उसने इस मामले में 25 मई को कोतवाली को रिपोर्ट दी। इस पर उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व मेे टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। मुखबिरों की सूचना पर जाहिद हुसैन उर्फ चिन्ना उर्फ फरहान मोहम्मद निवासी श्रमिक कॉलोनी, छोटू मिया उर्फ छोटू भोपाली निवासी नयापुरा व सेफू खान उर्फ मुन्ना निवासी मांगरोल खिड़की को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने साथी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल द्वारा माल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व 5 सेट वॉश बेसिन जब्त किए गए। शेष आरोपी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल की तलाश की जा रही है।

read also : मछली की आंख की तरह दिखने लगा, कोटा का ये चौराहा
इधर, शराब बरामद, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने चार दिन पहले चरीघाट रोड स्थित शराब की दुकान से शराब चोरी के मामले में चार जनों को गिरफ्तार कर शराब बरामद की है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि दुकानदार ओमप्रकाश ने 26 मई को उसकी दुकान का ताला तोड़कर शराब चोरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय यादव (21) निवासी चरीघाट, आनन्द यादव (20) निवासी टीगर मोहल्ला चरीघाट, राहुल उर्फ रामू जाटव 20 निवासी लंका कॉलोनी व लोकेश यादव निवासी खजूरपुरा ब्रेड फैक्ट्री के पास हाल चरीघाट रोड को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी गई शराब बरामद की गई। आरोपी चोरी करने के बाद उनके साथी लोकेश यादव के मकान पर ले गए। वहीं बंटवारा किया तथा छुपा कर रख दी थी।