देर तक कतार में लगने से मिलेगी राहत
सूत्रों ने बताया कि बारां नगरपरिषद क्षेत्र समेत बारां ग्रामीण, अन्ता, मांगरोल, किशनगंज, शाहाबाद, अटरू शहरी व ग्रामीण, छबड़ा शहरी व ग्रामीण तथा छीपाबड़ोद उपखंड क्षेत्र में दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आदेशानुसार कई दुकाने आरक्षित की हुई है। कई अनारक्षित है तथा कई दुकाने महिलाओं के लिए ओर सहरिया जनजाति के लिए नियमानुसार आरक्षित की गई है। कुछ गांव में दो दुकानों का आवंटन भी किया जाएगा। पूर्व में खाद्य सुरक्षा के तहत नए पात्र लोगों से आवेदन लिए गए थे। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर खाद्य सुरक्षा की चयन सूची में नाम जोड़े गए है। इससे उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं, कई जगह लोगों को राशन लेने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है ओर देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। नई दुकानों के खुलने से उपभोक्ताओं को खासी राहत मिलेगी।