8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा से पहले प्रशासन व पुलिस की ‘परीक्षाÓ

जिले में कल 40 केन्द्रों पर दो पारियों में होगी रीट परीक्षा, पुलिस थानों में कड़ी चौकसी में रखवाए हैं प्रश्न-पत्र, नि:शुल्क आवास व भोजन के लिए मिला सामाजिक सहयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Ghanshyam Dadhich

•

Updated: 24 Sep 2021, 8:29 PM IST

परीक्षा से पहले प्रशासन व पुलिस की 'परीक्षाÓ

परीक्षा से पहले प्रशासन व पुलिस की 'परीक्षाÓ

बारां. जिले में रविवार को दो पारियों में होने वाली राजस्थान अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) की सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। शनिवार को अब तक की गई तैयारियों की जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने परीक्षा के मानक, नियमों के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए संवेदनशीलता व सजगता के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने पर जोर दिया। दूसरी ओर परीक्षा के पेपर सम्गन्धित पुलिस थानों में कड़ी पुलिस सुरक्षा में रखे हैं।
वे रीट परीक्षा 2021 के तहत केन्द्राधीक्षक, पेपर कार्डिनेटर एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला परिषद सभागार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उक्त परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिले में सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए आवास, भोजन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी कोविड के तहत फेस मास्क पहनकर नहीं आएंगे, उनको अनुमत नहीं किया जाएगा फेस मास्क के स्थान पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त नया मास्क अभ्यर्थी को प्रदान किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा कोई व्यक्ति मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा कि रीट परीक्षा के तहत जिले में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर महिला कांस्टेबल सहित पर्याप्त जाप्ता लगाया गया है साथ ही मोबाइल फ्लाइंग स्क्वॉयड भी नियमित गश्त पर रहेगी। परीक्षा को प्रभावित करने वाले अवांछित तत्वों के संबंध में पुलिस कन्ट्रोल रूम पर सूचना दी जा सकती है। इस प्रकार कानून व शांति व्यवस्था को परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किया जाएगा।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम बृजमोहन बैरवा ने कहा कि रीट परीक्षा के तहत जिले में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं संबंधित विकास अधिकारी, तहसीलदार, आयुक्त नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैरवा ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा के तहत परीक्षार्थियों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत रोडवेज बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क कार्यरत रहेगी। परीक्षा के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07453.230601 है। यह 24 सितम्बर 2021 से 24 घंटे 3 पारियों में कार्यरत रहेगा।