लापरवाही पड़ रही भारी
शहर समेत जिले में पिछले करीब एक पखवाड़े से बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौरान स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतना लोगों को भारी पड़ रहा है। बारबार बरसाती पानी में भीगने व देर तक गीले रहने से लोग वायरल, बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों को पेटदर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत हो रही है। कई को थकान, हाथ पैरों में दर्द, शरीर में अकडऩ व पीलिया की शिकायत है। इसके अलावा रात में कूलर चलाकर सोने से भी बीमार होने का अंदेशा रहता है। खाली जगह में पानी भरने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे भी एहतियात के लिए इसमें जला हुआ ऑयल डालना चाहिए।