अन्ता सीट पर भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा और आरएलपी समेत 11 प्रत्याशियों की लम्बी लिस्ट थी। इनमें से 3 उम्मीदवार के अलावा शेष 8 निर्दलीय प्रत्याशी तो नोटा से भी हार गए। यहां 1271 मत नोटा पर मिले हैं। बारां-अटरू सीट पर भी दोनों प्रमुख दलों के अलावा शेष निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह आदिवासी जनजाति बाहुल्य किशनगंज सीट पर भी शेष प्रत्याशियों की ऐसी ही स्थिति रही। यहां भी 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन किसी भी निर्दलीय को नोटा से ज्यादा वोट नहीं मिले। छबड़ा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले में दो निर्दलीय उम्मीदवार हावी रहे, लेकिन शेष निर्दलीय नोटा के सामने हार गए।