6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र : बिजली चोरी के मामले दर्ज करने में बारां अव्वल

शहरी क्षेत्र के 60 तो ग्रामीण क्षेत्र के 40 प्रतिशत मामले दर्ज

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 13, 2023

जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र : बिजली चोरी के मामले दर्ज करने में बारां अव्वल

जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र : बिजली चोरी के मामले दर्ज करने में बारां अव्वल

बारां. विद्युत चोरी के मामले दर्ज करने व निस्तारण करने के मामलों में जयपुर डिस्कॉम में बारां का विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं कोटा ग्रामीण दूसरे तथा कोटा सिटी तीसरे स्थान पर रहा है। जिला मुख्यालय पर स्थित विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने के सार्थक प्रयासों के चलते वर्ष 2022 में जनवरी से लेकर दिसम्बर माह तक जिले में कुल 1101 विद्युत चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 848 मामलों का निस्तारण किया गया है। वहीं इन मामलों में एक करोड़ 11 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। जिले में विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निरोधक पुलिस थाने की ओर से मार्च 2022 से दिसम्बर 2022 तक 943 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें से 755 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं कोटा ग्रामीण में दर्ज 713 मामलों में 613 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं कोटा सिटी में दर्ज 485 मामलों में से 403 मामलों का निस्तारण किया गया।

शहरी क्षेत्र में अधिक
विद्युत चोरी के मामलो में जिले के शहरी क्षेत्र आगे पाए गए हैं। जहां करीब 60 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्र के हैं तो वहीं 40 प्रतिशत मामले ग्रामीण क्षेत्रों के शामिल हैं। जिसमें बारां तथा अटरू में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एक मामले में गिरफ्तारी
विद्युत चोरी के मामले में जिले ें अटरु क्षेत्र में महावीर मीणा को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया। उक्त उपभोक्ता पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दूसरी बार फिर से विद्युत चोरी करते पाए जाने पर पुुलिस थाने की ओर से सख्त कार्रवाई की गई।

कई गांवों में हाल खराब
विद्युत चोरी के मामलों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात काफी खराब है। मध्यप्रदेश की सीमा से सटे जिले के कई गांवोंं में तो महज पांच से दस कनेक्शन ही हैं। शेष सीधे आंकड़े डालकर विद्युत चोरी करते हैं।

जनचेतना जरूरी
राज्य सरकार की ओर से छोटे उपभोक्ताओ को कई तरह की रियायतें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें 50 यूनिट तक बिना चार्ज के बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में इसका लाभ नही उठा पा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से जनचेतना शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए।

- जिले में विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाने के पुलिसकर्मियों ने मेहनत कर वर्ष 2022 में 1101 विद्युत चोरी के मामले दर्ज कर निस्तारण करवाया है। जिससे जुर्माना राशि के राजस्व के साथ ही जयपुर डिस्कॉम की आय भी बढ़ी है।
आशा बारहठ, थाना प्रभारी, विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना, बारां