7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बासमती की खुशबू से महके मंडी के गलियारे

मांगरोल क्षेत्र से आई धान की पहली खेप

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 05, 2021

बासमती की खुशबू से महके मंडी के गलियारे

बासमती की खुशबू से महके मंडी के गलियारे

बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में मंगलवार को नई धान ने दस्तक दे दी। मांगरोल क्षेत्र से बिक्री के लिए लाई गई धान 2351 रुपए प्रतिक्विंटल के भाव से बिकी। पहली नई खेप में करीब ५० बोरी धान की आवक हुई। मांगरोल के काशीपुरा गांव के किसान सुरेश कुमार मीणा द्वारा लाई गई इस धान की बुवाई करीब 3 माह पूर्व की गई थी। 1509 किस्म की बासमती श्रेणी की इस धान की पैदावार भी अच्छी निकली है। करीब ढाई बीघा में 45 से 50 बोरी धान की पैदावार हुई है। मंडी में मैसर्स लक्ष्मी देव कम्पनी की आढ़त में आई इस धान की खरीदी मैसर्स नाथूलाल अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। नीलामी के दौरान व्यापारी सतीश ठाकुरिया, विजय कुमार जालान, चेतन जैन, प्रमोद बंसल व नंदकिशोर राठी ने बताया कि इस समय धान में करीब 8 से 10 प्रतिशत की नमी है। वहीं, मंडी में इन दिनों 300 से 400 बोरी पुरानी धान की प्रतिदिन आवक हो रही है। जो कि मंगलवार को अधिकतम 26०० रुपए प्रति क्विंटल के भाव तक बिकी।

लक्ष्य के मुकाबले बुवाई हुई कम
कृषि विभाग के उपनिदेशक अतीश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 24000 हैक्टर बुवाई का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन मानसून देर से सक्रिय हुआ। इसे 19700 हैक्टर में ही धान बोया जा सका।