6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये तो हद हो गई : शहर में घंटों बंद रही बिजली, होते रहे पसीने से लथपथ

चार घंटे तक झेली यातना : तीन जीएसएस पर पहली बार लगाए चार ब्रेकर, दावा कि अब बार-बार नहीं गुल होगी बिजली

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 01, 2023

ये तो हद हो गई : शहर में घंटों बंद रही बिजली, होते रहे पसीने से लथपथ

ये तो हद हो गई : शहर में घंटों बंद रही बिजली, होते रहे पसीने से लथपथ

बारां. जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति शनिवार को फिर लंबे समय से बाधित रही। इस दौरान शहर के लोग उमस से पसीना-पसीना होते रहे, उन्होंने विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों समेत जिले के जनप्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि निगम के अधिकारियों को शहर के डेढ़ लाख लोगों की मंत्री के निर्देशों की परवाह नहीं करते। वहीं निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए तीन जीएसएस पर चार ब्रेकर लगाए गए हैं। जिससे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ ही बार बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए ही आपूर्ति रोकनी पड़ी। निगम सूत्रों ने बताया कि शहर में बिजली आपूर्ति में बार बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। जेवीवीएनएल के सहायक अभियन्ता शहर शिवशंकर नागर ने बताया कि विभिन्न जीएसएस पर पहली बार यह बेक्रर लगाए गए हैं। जिससे सप्लाई, स्टोरेज करने, गुणवत्ता पूर्ण सप्लाई देने तथा फाल्ट आने की स्थिति में उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही फॉल्ट जल्दी आपरेट हो पाएंगे। शहर की बिजली आपूर्ति शाम को करीब 4 बजे से गुल हुई जिसके चलते लोग परेशान रहे। इस दौरान जेवीवीएनएल के शिकायत नंबर तथा अधिकारियों के मोबाइल पर घंटिया बजती रही। लोग यह जानकरी लेना चाह रहे थे कि बिना पूर्व सूचना के इतने लम्बे समय तक बिजली कटोती का कारण क्या रहा।