6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#monsoon effect : बारिश से उफन गई कस्बाथाना की पलको नदी

जिले के कुछ क्षेत्रों में बरसात, शाम को मिली उमस से राहत

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 07, 2023

#monsoon effect : बारिश से उफन गई कस्बाथाना की पलको नदी

#monsoon effect : बारिश से उफन गई कस्बाथाना की पलको नदी

बारां. शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं अंता सहित कुछ क्षेत्रों में बरसात हुई। दोपहर को धूप निकलने से उमस भरा वातावरण रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अन्ता में 13 एमएम, शाहाबाद में 3 एमएम बरसात हुई साथ ही शहर में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार रात शाहाबाद में 16 एमएम, छबड़ा में 13 एमएम तथा छीपाबड़ौद में 2 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 85 रहा। हवा की गति 20 किमी प्रतिघंटा रही। आधे घंटे की बारिश में घरों के सामने भरा पानी अंता. कस्बे के वार्ड नंबर 1 में नीलकंठ कॉलोनी बरडिया बस्ती में महज आधे घंटे की बारिश में ही घरों के सामने भर गया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि लगातार बारिश होने की स्थिति में बस्ती वालों को घरों में पानी भी भर सकता है। स्थानीय वार्ड निवासी रजनीकांत वालों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित में भी अवगत करा दिया, लेकिन पालिका प्रशासन के द्वारा इस गंभीर समस्या के ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। समाधान नहीं होने के चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं के साथ वार्ड वासियों को जीना मजबूरी बन चला है। वार्ड नंबर 1 में माताजी के मंदिर से रामेश्वर प्रजापति के मकान तक लाना निर्माण की आवश्यकता है इस जगह बिना नाला निर्माण किए दो बार सीसी रोड का निर्माण हो गया हैं। इस कारण पानी साइड में और रोड पर भरा रहता है जिसके कारण मच्छर पनपते हैं। इससे बीमारियां होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए नाला निर्माण करवाने के लिए कई बार पालिका प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। महीनों में एक दो बार होती है नालियों की सफाई वार्ड नंबर 1 में बरडिया बस्ती में कई जगह नालियां टूटी हुई है वही नालियों की सफाई भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से समय पर नहीं करवाई जाती महीनों में एक या दो बार ही नालियों की सफाई करवाई जाती है सफाई नहीं होने के चलते गलियों मोहल्लों में घरों के आसपास गंदगी का आलम हमेशा बना रहता हैI