
घाटी क्षेत्र में यहां बेकाबू कार ने ले ली भालू की जान, वाहन जब्त
शाहाबाद के पास कोटा-शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 पर हनोतिया आवासीय विद्यालय के पास गुरुवार को कार की टक्कर से भालू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीएफ मोहम्मद मौके पर पहुंचे और भालू के शव को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय शाहबाद लाया गया। भालू का पोस्टमार्टम करवाकर टक्कर मारने वाली कार को भी जब्त कर लिया है।
यह है मामला
राहगीरों से गुरुवार को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 27 हनोतिया आवासीय विद्यालय के पास एक भालू मृत पड़ा है। इसको कार ने टक्कर मारी है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और जीप में भालू को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय लाया गया। मौत का कारण वाहन की टक्कर बताई गई है। वन विभाग मामले को लेकर कार्रवाई में जुटा है।
हर साल घटनाएं
हफीज ने बताया कि कोटा शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 जंगली क्षेत्र की पहाडिय़ों से होकर गुजर रहा है। यहां जंगली क्षेत्र में बनाए गए हाइवे के आसपास सुरक्षा दीवार व फैंङ्क्षसग नहीं की गई है। सेफ्टीवॉल व बॉल या तार फेंङ्क्षसग नहीं की गई है। इसके चलते अक्सर वन्यजीव दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अब तक यहां पर तक तीन भालू, दो पैंथर हादसे में मारे जा चुके हैं।
जिले का अधिकतर वनक्षेत्र इसी इलाके में
उल्लेखनीय है कि जिले का सघन वनक्षेत्र इसी इलाके में है। शाहाबाद, केलवाड़ा, कस्बाथाना और नाहरगढ़ इलाकों में पहाडिय़ां और घाटियां होने के साथ-साथ घने जंगल हैं। यहां पर बहुतायत में वन्यजीव पाए जाते हैं। कुछ दिनों पहले यहां पर मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता भी आ पहुंचा था। वन्यजीवों की सुरक्षा नहीं हो पाना चिंता का विषय है।
Published on:
18 Jan 2024 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
