6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्वत के करंट का लगा झटका

सहायक कृषि अधिकारी को किया गिरफ्तार, 17 हजार में सौदा, सत्यापन में लिए 5 हजार, एसीबी कोटा की टीम ने बारां में की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
रिश्वत के करंट का लगा झटका

रिश्वत के करंट का लगा झटका

बारां. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ग्रामीण की टीम गुरुवार को यहां उद्यान विभाग में नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी राजकमल मीणा निवासी करौली को सौर उर्जा कम्पनी के एक डीलर से 17 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास कृषि अधिकारी (उद्यान) का भी अतिरिक्त चार्ज था।
एसीबी कोटा ग्रामीण की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि कोटा निवासी गौतम सोलर कम्पनी के डीलर रजनीकांत रावत ने गुरुवार को कोटा ग्रामीण एसीबी चौकी पर परिवाद पेश कर शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि उसकी ओर से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत बारां जिले में 24 किसानों के खेतों पर 5 एचपी सोलर पम्प लगाने का कार्य किया जा रहा था। परिवादी द्वारा किसानों के सोलर पम्प लगाने के बाद कम्पनी को भुगतान किया जाता है। कम्पनी को भुगतान के बाद कम्पनी डीलर (परिवादी) को कमीशन का भुगतान करती है। भुगतान के लिए 24 फाइलें उद्यान विभाग को भेजी गई थी। इसमें से 19 फाइलें कम्पनी को भुगतान के लिए पास कर दी गई तथा शेष पांच फाइले रोक ली गई थी। आरोपी सहायक कृषि अधिकारी राजकमल मीणा ने इन सभी 24 फाइलों के एक हजार रुपए प्रति फाइल के हिसाब से 24 हजार रुपए की मांग की तथा 22 हजार रुपए में सौदा तय किया। इस शिकायत पर गुरुवार सुबह सत्यापन कराया गया। सत्यापन के समय आरोपी मीणा ने पांच हजार रुपए की राशि ली। इसके बाद शाम करीब चार बजे शेष 17 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए सहायक कृषि अधिकारी राजकमल मीणा (34) निवासी खाण्डेपुरा, तहसील मण्डरायल, थाना मण्डरायल, जिला करौली हाल सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय सहायक निदेशक उद्यान, बारां को गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि आरोपी की पेन्ट की जेब से बरामद की गई। एसीबी टीम में ब्यूरो कोटा ग्रामीण के सीआई वासुदेव, सब इंस्पेक्टर किशनलाल, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, पवन कुमार, महिला कांस्टेबल कीर्ति व रामजानकी आदि शामिल थे।