छबड़ा. बीते एक साल में कोरोनाकाल के बाद पैदा हुई विषम परिस्थितियों के बीच एवं वर्तमान में पानी की कमी बावजूद मोतीपुरा स्थित थर्मल की तीसरी इकाई बिजली उत्पादन में नया कीर्तिमान बनाया है। बुधवार को छबड़ा तापीय विद्युत गृह की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई तीन ने जैसे ही लगातार 209 दिन बिजली उत्पादन की सीमा के आंकड़े को पार कर किया तो कीर्तिमान रच दिया। प्लांट ने राज्य की सूरतगढ़ एवं थर्मल की इकाइयों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है।