9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

65 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, थर्मल पावर प्लांट में परिजन का हंगामा

छबड़ा थर्मल पावर प्लांट के बॉयलर पर कर रहा था काम, परिजनों ने किया हंमागा, मुआवजा मांगा

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 15, 2023

65 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, थर्मल पावर प्लांट में परिजन का हंगामा

65 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, थर्मल पावर प्लांट में परिजन का हंगामा

छबड़ा थर्मल पॉवर प्लांट में शुक्रवार दोपहर को बायलर मेंटनेस का कार्य करते समय 65 फीट ऊंचाई से गिरने पर 24 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और 50 लाख रुपए मुआवजा राशि की मांग पर अड़ गए। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से मजदूर की मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग भी की।

यह है मामला

सीटीपीपी में पिछले चार वर्षा से बायलर मेंटनेंस का कार्य कर रही एसएस कॉम्बीनेशन के सुपरवाइजर बलराम मीणा ने बताया कि नियामतपुर निवासी नरेश लोधा (24) पुत्र श्रीलाल लोधा शुक्रवार दोपहर तीन बजे के लगभग बायलर मेंटेनेंस कार्य के तहत करीब 20 मीटर ऊंचाई पर कार्य कर रहा था। अचानक वह नीचे गिर गया। उसे छबड़ा चिकित्सालय लाया, परंतु रास्ते में इसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में विधवा मां है और पत्नी दो माह से गर्भवती हैं। नरेश की मृत्यु की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया और शाम को चूल्हे तक नही जले।

सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप

एसएस कॉम्बीनेशन कंपनी में मृतक नरेश लोधा के साथी व मित्र मुकुट मीणा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, जूते आदि नही दिए जाते। थर्मल प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं देता। 20 मीटर ऊंचाई से गिरे नरेश के पास घटना के समय कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। गिरकर उसके दोनों पैर टूटकर मुड गए और पूरे शरीर की हड्डियां टूट-फूट गई। उसके कान व मुंह से रक्त बह निकला।

मुआवजा राशि पर अड़े परिजन

थर्मल प्रशासन की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही से हुई मजदूर की मृत्यु से आक्रोशित परिजन व समर्थक चिकित्सालय में 50 लाख की मुआवजे की मांग पर अड़ गए और देर शाम तक एसडीएम की मौजदूगी में थर्मल अधिकारियों व परिजनों के बीच वार्ता चल रही थी। चिकित्सालय परिसर में एसडीएम सुनील पंवार की मौजूदगी में सीटीपीपी के एडिशनल चीफ इंजिनियर केसी सिंघल, एक्सईएन एलसी वर्मा, एईएन धर्मवीर ने चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से समझौता वार्ता की। उन्होंने ठेकेदार से वार्ताकर परिजनों की मांग की जानकारी दी। इस पर ठेकेदार ने यहां ठेका चलने तक मृतक की पत्नी को वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया और नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि में सहयोग करने की बात कही। वहीं अपनी ओर से 5 लाख रुपए देने को भी कहा। परंतु परिजन मांगो पर अड़े रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सीपी गेरा, प्रधान हरिओम नागर, पार्षद रितेश शर्मा, भूलोन सरपंच राहुल शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, लाखन गुर्जर, लालचंद सुमन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। छबड़ा, पाली, बापचा व छीपाबड़ौद के पुलिस कर्मी यहां सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात रहे। शाम साढ़े सात बजे तक समर्थक चिकित्सालय परिसर में थर्मल प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते रहे।