6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता सर्वेक्षण में बारां शीर्ष दस में, सीकर के बाद मिला दूसरा स्थान

एक पायदान और छलांग लगाकर 9वें पायदान पर पहुंचा, जिले के मांगरोल और छबड़ा भी शीर्ष में शामिल

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 12, 2024

स्वच्छता सर्वेक्षण में बारां शीर्ष दस में, सीकर के बाद मिला दूसरा स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में बारां शीर्ष दस में, सीकर के बाद मिला दूसरा स्थान

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2023-24 में बारां नगरपरिषद ने एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में एक पायदान की छलांग लगाकर देश में 9वीं रेन्क प्राप्त की है। इससे पूर्व गत वर्ष 2022-23 में नगरपरिषद 10वें स्थान पर थी। नई दिल्ली में गुरुवार को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में दी गई रैंकिंग की घोषणा में बारां नगरपरिषद को 9वां स्थान मिला है। इसी प्रकार जिले के मांगरोल कस्बे और छबड़ा को भी एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में राज्य में क्रमश: चौथा व नवां स्थान मिला है।


नगरपरिषद के एसआई नरसी स्वामी ने बताया कि स्वच्छता रैंकिग में अपेक्षाकृत लगातार अच्छा सुधार करने के साथ ही आमजन के सहयोग एवं सफाईकार्मिकों की मेहनत से स्वच्छता रैंकिंग में बारां को शीर्ष दस में स्थान मिला है। साथ ही जो कमियां रही हैं। उनको भी दूर कर अच्छी रैंकिंग के लिए प्रयास किया जाएगा।

एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में पाया दूसरा स्थान


स्वामी ने बताया कि एक लाख से अधिक जनसंख्या वाली नगर परिषदों में सीकर के बाद बारां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उक्त सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण केन्द्र की शहरी विकास मंत्रालय की टीम की ओर से मार्च व अप्रेल 2023 में तीन अलग अलग चरणों में किया गया था।

इन बिन्दुओं पर मिली अच्छी रैंक


आमजन की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया गया।

एटीसी नेचुरल्स फर्म को स्वच्छ सर्वेक्षण के डॉक्युमेंट्स व घर-घर जागरूकता का कार्य दिया गया। इस टीम ने प्रत्येक वार्ड में घर-घर स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया।

मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ नाटक करवा कर सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के लिए जागरूक किया गया।

समय-समय पर सफाई कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग की क्लासेज का भी आयोजन किया गया।

सफाई मित्र के लिए हेल्थ चैकअप कैंप भी लगवाया गया।

स्वच्छ पोर्टल पर आने वाली सभी समस्याओं का निवारण समय से पूर्व किया गया।

मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर की शुरुआत कर शहर के कचरे को अलग-अलग भागों में बांटने कार्य किया जा रहा है।

किसको कितने अंक

बारां
रैंक अंक
09 3297

मांगरोल
04 4074.1

छबड़ा
09 3623.6