6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर

बारां नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव की तस्वीर शनिवार दोपहर एक बजे बाद स्पष्ट हो गई। अब बैंक के 12 संचालक पदों के लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

less than 1 minute read
Google source verification
नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर

नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर,नाम वापसी के बाद साफ हुई तस्वीर

बारां नागरिक सहकारी बैंक चुनाव...
बारां. बारां नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव की तस्वीर शनिवार दोपहर एक बजे बाद स्पष्ट हो गई। अब बैंक के 12 संचालक पदों के लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नाम वापसी के समय के बाद शेष सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी व उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां कोटा व उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां बारां सौमित्र मंगल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदान 24 दिसम्बर को होगा। मतदान प्रक्रिया में बैंक के 28459 सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदाताओं की सहूलियत के लिए सम्बन्धित क्षेत्र की शाखाओं में मतदान किया जा सकेगा। बारां में मतदान अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला में होगा। इस मतदान केन्द्र पर बारां शहर के अलावा बारां ग्रामीण, किशनगंज व शाहाबाद क्षेत्र के सदस्य मतदान कर सकेंगे। बैंक की छबड़ा, अन्ता, मागरोल, अटरू व छीपाबड़ौद शाखाओं में अलग-अलग मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जहां उस क्षेत्र के सदस्य मतदाधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
नौ उम्मीदवार ने वापस लिए नामांकन पत्र
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय दोपहर एक बजे तक 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव में शेष बचे 27 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है।
कांग्रेस व भाजपा समर्थित हैं पैनल
चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने समर्थित पैनल घोषित किए हैं। ऐसे में 24 उम्मीदवार तो इन दोनों पैनलों के हैं। इनके अलावा तीन अन्य उम्मीदवार खुद के बूते चुनाव मैदान में उतरे हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस व भाजपा के नेता भी पार्टियों के पैनल को जिताने की रणनीति बनाने लगे हैं।

बैंक के शाखावार सदस्य
शाखा सदस्य संख्या मतदाता सूची के पेज
बारां 16775 382
छबड़ा 3431 74
अन्ता 2278 47
मांगरोल 2165 34
अटरू 2055 49
छीपबड़ौद 1755 41
(बीएनएसबी, बारां)