31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई रिस्क ग्रुप के मिले दो हजार लोग,  तीन किलोमीटर में बनाया कंटेनमेंट जोन

बारां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले के कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित क्षेत्र शहर के कौसर कॉलोनी व अन्ता तहसील के रायपुरिया गांव के 30 संभावित संदिग्ध लोगों के सेम्पल लिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

MAHESH GOSWAMI

•

Updated: 11 May 2020, 8:13 PM IST

हाई रिस्क ग्रुप के मिले दो हजार लोग,  तीन किलोमीटर में बनाया कंटेनमेंट जोन

हाई रिस्क ग्रुप के मिले दो हजार लोग,  तीन किलोमीटर में बनाया कंटेनमेंट जोन

बारां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले के कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित क्षेत्र शहर के कौसर कॉलोनी व अन्ता तहसील के रायपुरिया गांव के 30 संभावित संदिग्ध लोगों के सेम्पल लिए थे। इनकी सोमवार शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इससे सोमवार शाम तक जिले में कोरोना वायरस के नए संक्रमित नहीं मिला है। इसके अलावा 26 अन्य पेङ्क्षडग की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। शहर के कौसर कॉलोनी निवासी पॉजिटिव महिला के परिवार के सभी आठ सदस्यों को रविवार रात को ही जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था तथा सभी आठ परिजनों के सेम्पल लिए गए थे। इसी तरह रायपुरिया निवासी पॉजिटिव वृद्ध के परिवार के 14 सदस्यों व आठ चिकित्सा स्टाफ के सेम्पल लिए गए थे। सभी 30 की रिपोर्ट नहीं मिली। वहीं सोमवार को रायपुरिया में दस अन्य लोगों के सेम्पल भी लिए गए।

पसरा रहा सन्नाटा
शहर के कौसर कॉलोनी निवासी करीब 27 वर्षीय गर्भवती महिला व अन्ता तहसील के रायपुरिया गांव निवासी करीब 75 वर्षीय वृद्ध के कोटा में भर्ती रहने के दौरान शनिवार को सेम्पल लिए गए थे। रविवार दोपहर मिली दोनों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार रात को ही दोनों इलाकों में जीरो मोबिलिटी कर दी गई थी। सोमवार को भी इन इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। चिकित्सा टीम सर्वे करती रही। इस दौरान सन्नाटा पसरा रहा। कौसर कॉलोनी की सघन बस्ती होने के कारण यहां अक्सर लोगों की आवाजाही रहती थी। वहीं, रायपुरिया में भी जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे।

शहर में 4908 घरों का सर्वे
जिले के कोरोना संक्रमण प्रभावित दोनों इलाकों में सोमवार को चिकित्सा टीमों ने घर-घर सर्वे कर लोगों को एहतियात बरतने के लिए समझाइश की। शहर के कौसर कॉलोनी में एक पॉजिटिव मिलने के बाद उसके तीन किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन चिन्हित कर सर्वे शुरू किया गया। इसके लिए 70 टीमें बनाई गई। टीमों ने 4 हजार 908 घरों का सर्वे किया। इसमें 27 हजर 274 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इसमें से 2 हजार 471 लोग हाई रिस्क ग्रुप (हृदय, शुगर, अस्थमा समेत विभन्न पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती, 6 0 वर्ष से अधिक व दस वर्ष से कम आयु के बच्चे आदि) के मिले।

इन इलाकों में पहुंची टीमे
सर्वे के लिए कंटेनमेंट जोन को श्रमिक कॉलोनी मांगरोल बायपास रोड व लंका कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य के भागों में बांट कर दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 35-35 टीमें गठित की गई थी। मांगरोल बायपास पीएचसी क्षेत्र की टीमों ने प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा, तालाब पाड़ा, अंजुमन चौरीाहा, औढ़पुरा, कौसर कॉलोनी, नयापुरा, डोल मेला मैदान, श्रमिक कॉलोकनी, गोपाल कॉलोनी होते हुए माथना तिराहा तक सर्वे किया। इसमें 2509 घरों का सर्वे कर 14 हजार 3सो लोगों की सेहत की जानकारी ली गई। इनमें से 1324 लोग हाई रिस्क ग्रुप के मिले। वहीं, लंका कॉलोनी पीएचसी क्षेत्र की टीमों ने 2399 घरों में 12974 लोगों का सर्वे किया गया। इनमें 1147 लोग हाई रिस्क के मिले।

-शहर के कौसर कॉलोनी व रायपुरिया गांव में सर्वे कराया गया। वहीं पॉजिटिव रोगियों के परिजनों के करीब 30 सेम्पलों की सोमवार शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इसके अलावा सोमवार को ही रायपुरिया के दस व कौसर कॉलोनी के कुछ लोगों के सेम्पल भी लिए गए हैं।
-डॉ. राजेन्द्र कुमार मीणा, डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य)