
सात माह बाद फिर जिले में कोरोना की दस्तक
बारां. जिले में करीब सात माह बाद एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 5 जनवरी को जयपुर से मिली एक वृद्ध महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।
विभाग की ओर से सोमवार को महिला के सम्पर्क में आने वाले परिवार के आधा दर्जन लोगों के सेम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने को कहा गया है। वैसे महिला की स्थिति सामान्य है तथा उसका घर पर ही उसके गांव बमूलिया जोगियान में उपचार जारी है। इससे पहले जिले में पिछले वर्ष अप्रेल-मई माह में कोरोना के 17 पॉजीटिव मरीज मिले थे। अंतिम पॉजीटिव मरीज 17 मई को मिला था। इस तरह कोरोना दस्तक दे रहा और ऑक्सीजन प्लांट जवाब दे रहे हैं। जिला अस्पताल में दो दिन पहले एक और प्लांट खराबी आने से बंद हो गया। जिला अस्पताल में 7 ऑक्सीजन में से तीन चालू थे। अब एमसीएच का ऑक्सीजन प्लांट ड्रायर में खराबी आने से बंद हो गया। इससे सिलैंडर से काम चलाया जा रहा है।
छींक और खांसते समय एहतियात जरूरी
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले नहीं आ रहे हैं, लेकिन नियमित रूप से मरीजों के सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक रहना होगा। भीड़भाड़ में छींक और खांसते समय एहतियात बरतना होगा। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कोरोना काल के दौरान अपनाए गए एहतियाती कदम उठाने होंगे। खांसी, जुकाम होने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए ओर नियमिति रूप से हाथ धोते रहें। अनावश्यक किसी भी वस्तु को छूने से बचना चाहिए।
चिन्हित की कमियां नहीं हुई दुरूस्त
वैसे कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर केन्द्र की ओर से एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद प्रदेश स्तर से भी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद जिले में प्रशासन ओर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मॉकड्रिल कर अस्पतालों में आक्सीजन बैड, कोविड आईसीयू ओर ऑक्सीजन प्लांट आदि की व्यवस्थाएं जांची थी। इसमें मिली कमियों को चिन्हित कर रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी थी, लेकिन अब तक ऑक्सीजन प्लांट दुरूस्त नहीं हुए। जिला अस्पताल में भी बंद मिले प्लांट को तैयार नहीं किया गया।
जिला अस्पताल में 7 में से 4 ऑक्सीजन प्लांट फिलहाल बंद हैं। एमसीएच वाले प्लांट के ड्रायर में खराबी आने से वहां सिलेंडर से काम चलाया जा रहा है। इसे जल्द ही दुरूस्त करा लिया जाएगा।
डॉ. सतीश अग्रवाल, पीएमओ
लम्बे समय बाद कोरोना केस मिला है। इसके सम्पर्क में आने वाले परिवार के 6 जनों के सेम्पल लिए गए है। तबीयत ठीक है औ उसका घर पर इलाज जारी है। लक्षणों के आधार पर अस्पतालों में सेम्पल भी लिए जा रहे हैं।
डॉ. राजेन्द्र कुमार मीणा, डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य)
Published on:
09 Jan 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
