6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

crime : नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

जिले में बीते सात माह में आधा दर्जन से अधिक हुए गैंगरेप

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Aug 07, 2023

crime : नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

crime : नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

बारां. अभी भीलवाड़ा में करीब 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसे भट्टी में फेंककर ङ्क्षजदा जलाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बारां जिले के एक गांव में रविवार को करीब 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने शाम को परिजनों की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है, लेकिन प्रकरण दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है।

अगवा कर ले गए थे

पुलिस के अनुसार नाबालिग स्वयं उसके परिजन के साथ पुलिस थाने पहुंची तथा घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों आरोपी युवक नाबालिग को अगवा कर बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाल कल्याण समिति को नहीं पता

अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से बाल कल्याण समितियों का गठन किया हुआ है। नाबालिग के साथ किसी तरह की अपराधिक घटना होने पर काउंसलिग और संरक्षण प्रदान करने के लिए पीडि़त नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने का प्रावधान है, लेकिन इस मामले में बाल कल्याण समिति को रविवार शाम की घटना होने के बाद भी सोमवार शाम छह बजे तक जानकारी तक नहीं दी गई।

- नाबालिग के संदर्भ में प्रकरण दर्ज होते ही काउंसङ्क्षलग, मेडिकल आदि की कार्रवाई के लिए पीडि़त को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए। इस संदर्भ में पुलिस को दिशा-निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन पालना नहीं की जा रही है। पूर्व में भी कुछ प्रकरणों का पुलिस ने स्वयं के स्तर पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ओम प्रकाश मेहता, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति

- दो युवकों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। जांच सम्बंधित थाने के उपाधीक्षक को सौंपी गई है। जल्द 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश नहीं किया है, लेकिन सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक