27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल – पेट्रोल के दाम और बढ़ेंगे, -बारां में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने दिए संकेत

सभा में संकेत दिए कि पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी संभव नहीं है।दाम अन्तरराष्ट्रीय स्तर तय होते हैं। इनका विकल्प तलाशना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 15 Dec 2017, 9:20 PM IST

Ministery of water and road transport in india,pervan irrigation planing in rajasthan,oil and nechural gas ministry of india,petrol price hike commeti in rajasthan,pervan river plan,river water dispute with mp and rajasthan,pervan irrigation sceme for farmers in rajasthan,irregation sceme in baran,rajasthan patrika, baran patrika, latest news in baran

meeting in baran

बारां. केन्द्रीय जल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में संकेत दिए कि पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी संभव नहीं है। इनके दाम अन्तरराष्ट्रीय स्तर तय होते हैं। ऐसे में इनका विकल्प तलाशना होगा। इसके लिए ग्रीन बायोमास से इथेनाल व बायोसीएनजी तथा कोयले से मिथेनाल बनाना बेहतर विकल्प है। केन्द्र सरकार ने यह काम शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य में करीब एक माह पूर्व से एथेनाल से मोटरसाइकिल व बसों का संचालन शुरू किया गया है। गडकरी ने कहा कि देश में भी अब अमेरिका व ब्राजील की तरह फ्लेट इंजन की गाडिय़ां चलेंगी। इस इंजन को डीजल व पेट्रोल के साथ एथेनाल व मिथेनाल के साथ बायोसीएनजी से चलाया जा सकेगा। पूना में ऐसे स्वदेशी इंजन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब व हरियाणा आदि प्रदेश इस नीति पर कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में भी ऐसी नीति बननी चाहिए।

Read more : रूपयों की थैली पेट में बांधे घूम रहा है राजनीति का ऊंट
किसानों को मिलेगा लाभ
केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने कहा कि पराली व अन्य तरह की ग्रीन बायोमास से बायोसीएनजी का निर्माण देश के 50 लाख किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकेगा। इससे प्रधानमंत्री का किसानों की आय दोगुना करने का सपना पूरा होगा। देश में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
Read more : Good news.. शराब से यारी तौबा-तौबा आधी दुनिया खड़ी हो गई शराब के सामने

सुलझाएंगे पानी का विवाद
गडकरी ने पानी को लेकर राज्यों के झगड़े सुलझाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के विवाद सुलझाए हैं, अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के भी विवाद सुलझाए जाएंगे। इंदिरा गांधी कैनाल की मरम्मत के लिए हरियाणा से एनओसी मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि अब हरियाणा से राजस्थान को एनओसी मिल जाएगी, राजस्थान इसकी मरम्मत करा सकता है।
Read more : सलमान खान ही नहीं यहां हर कोई डरता है इनसे, 19 साल से पीछे पड़े हैं यह सलमान खान के

तेलों पर बढ़ाया आयात शुल्क
उन्होंने कहा कि किसानों को तिलहन फसलों का सही मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 30 से35 प्रतिशत बढ़ाया है। इससे किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा। सभा के बाद केन्द्रीय मंत्री ने करीब साढ़े छह हजार करोड़ की परवन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास समेत कई पेयजल व सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।