28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मयखाने पर जाना और तेज वाहन चलाना ऐ साहिब यह ठीक नहीं

मयखाने पर जाना और तेज वाहन चलाना मुसीबत है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद परिवहन विभाग ने ऐसे लोगों के लाइसेंस निलंबित करना शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 1 Dec 2017, 8:11 PM IST

 drink and drive cases in rajasthan,hit and run cases in rajasthan,drink and drive cases in baran,action against drink and drive,death cases for drink and drive,licence suspent against drink and drive,road transport police in rajasthan,high court direction for rajasthan,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran.

drink and drive

बारां. अब मयखाने पर जाना और तेज वाहन चलाना एक और मुसीबत ला सकता है। दरअसल हाईकोर्ट की फटकार के बाद अब परिवहन विभाग ने ऐसे लोगों के लाइसेंस निलंबित करना शुरू कर दिया है। लाइसेंस निलंबित करने का नियम तो पुराना है लेकिन विभाग ने कार्रवाई पांच माह पहले ही शुरू की है, जबकि इससे पहले किसी का भी लाइसेंस निलंबित नहीं किया जाता था।
ओवर लोड वाहन चलाने, हेलमेट नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने व बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों का लाइसेंस निलंबित करने का नियम है। पूर्व में यातायात नियम तोड़कर वाहन चालक पकड़ा जाता था तो उसका केवल चालान बनाया जाता है। अब हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबित करने के मामले में सख्ती बरतना शुरू कर दी है। यही नहीं हाईकोर्ट को प्रतिमाह रिपोर्ट भी भेजनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मई से लाइसेंस निलंबित करना शुरू कर दिए हैें। विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम 1989 की धारा 19 के तहत मई से सितंबर तक 32 लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसमें शराब पीकर वाहन चलाना, व ओवर लोड वाहनों के मामले हैं।

Read more :एन एच 27 यमदूतों का गढ़,काल खड़ा रहता है सड़क पर, चलते फिरते हैं यमदूत

अनुशंसा करके भेजी

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त अवधि में अन्य राज्यों के वाहनों को भी नियम तोडऩे पर पकड़ा है। विभाग ने चालान तो बना दिए लेकिन लाइसेंस निलंबित करने के लिए संबंधित प्रदेश में जिला परिवहन अधिकारी को अनुशंसा भेजी है। इसमें ज्यादातर अनुशंसा मध्यप्रदेश की है।
12 के लाइसेंस निलंबित
पुलिस विभाग ने 12 चालकों को अलग-अलग स्थानो ंपर शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा था। चालान बनाने के बाद रिपोर्ट जिला परिवहन विभाग में भेजी थी। जिला परिवहन अधिकारी ने उक्त लोगों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

Read more : यहां तो घर जाने के लिए सारथी छोड़ रहे हैं अर्जुन का साथ ...क्या है हकीकत जानिए

केस नं. 1
भीलवाड़ा निवासी देवीसिंह गहलोत को 26 जुलाई 2017 को ओवर लोड ट्रक चलाते पकड़ा था। चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए भीलवाड़ा जिला परिवहन अधिकारी को लिखा है।
केस नं. 2
बारां लंका कॉलोनी निवासी कुलवीरसिंह को 23 जुलाई को शराब पीकर दुपहिया वाहन चलाते पुलिस ने पकड़ा था। लाइसेंस जप्त कर जिला परिवहन अधिकारी को भेज दिया। डीटीओ ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
केस नं. 3
छबड़ा निवासी अमित सोनी को 21 जुलाई को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा था। उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

Read more : समोसे बना रहे थे , आग लपलपाती दौड़ती आई , कर दिया तांडव

वर्जन
परिवहन विभाग के निरीक्षक व पुलिस चालान बनाकर लाइसेंस निलंबित करने के लिए लिखकर देते हैं। इसी आधार पर लाइसेंस निलंबित होते हैं। लाइसेंस निलंबन के लिए पूर्व में लिखकर नहीं दिया गया था। अत: कार्रवाई नहीं हो पाई।
दिनेश सिंह सागर, जिला परिवहन अधिकारी, बारां