
बारां में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, अब पांच जनों का कोटा में चल रहा है उपचार, जिले में अब तक आठ संक्रमित
बारां. कोटा में भर्ती शहर के गुरुजी का चौक तालाब पाड़ा क्षेत्र निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के माता-पिता समेत शहर के तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। हालांकि पहले से क्षेत्र में जीरो मोबिलिट लागू की हुई है तथा पॉजिटिव मरीज के माता-पिता को झालावाड़ रोड आमापुरा स्थित स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन सेन्टर पर रखा हुआ है। इन दोनों की इससे पहले हुई जांच की रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। इसके बाद मंगलवार को दूसरी जांच के लिए सेम्पल लेकर भेजे गए थे। इनकी दूसरी जांज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक अन्य करीब 65 वर्षीय महिला तालाब पाड़ा निवासी है।
यह महिला पहले से बीमारी के इलाज के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती है। अब बारां जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हालांकि इनमें एक की अन्य बीमारी से मौत हो गई थी। कौसर कॉलोनी निवासी एक गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली थी, लेकिन उपचार के बाद स्वस्थ है तथा फिलहाल घर पर है। भंवरगढ़ निवासी बालिका भी स्वस्थ होने के बाद घर आ गई थी। जबकि हरनावदाशाहजी के युवक का कोटा में उपचार चल रहा है।
उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई थी। अब गुरुजी का चौक निवासी कोरोना संक्रमित युवक का भी कोटा में उपचार चल रहा है। अब उसके माता, पिता को भी कोटा भेजा जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुजी का चौक क्षेत्र में पहले से ही बेरिकेड लगाकर जीरो मोबिलिटी की हुई है। अब इस क्षेत्र में और अधिक प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि तालाब पाड़ा निवासी महिला तीन दिन से कोटा में भर्ती है। उसके घर टीम भेजी गई है। इसके परिवार में करीब तीन दर्जन लोग है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों को भी यहां से कोटा रैफर किया जा रहा है।
Updated on:
27 May 2020, 9:44 PM IST
Published on:
27 May 2020, 9:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.