7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरे वाह!… सुविधाएं बढ़ी तो खिंचे चले आए लोगों के कदम

तेजी से उभरता पर्यटन स्थल बन रहा मऊ स्थित बालाजी धाम

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 29, 2021

अरे वाह!... सुविधाएं बढ़ी तो खिंचे चले आए लोगों के कदम

अरे वाह!... सुविधाएं बढ़ी तो खिंचे चले आए लोगों के कदम

मऊ. लोगों की आस्था का केन्द्र मऊ बालाजी धाम अब पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है।
इस धार्मिक स्थल की प्राकृतिक सुन्दरता और नैसर्गिक स्वरूप से प्रभावित होकर लोग परिवार सहित इस स्थल पर सुबह और शाम की मॉर्निंग वॉक करने के लिए आने लगे हैं। कई परिवार जो मंहगे मैरिज हॉल का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं हैं, वह भी अपने बच्चो की शादी-विवाह की रस्म पूरी करने के लिए भी इस धार्मिक स्थल पर परिवार सहित आने लगे हैं। इस धार्मिक स्थल पर ऐसे परिवारों के लिए वह सभी सुविधाएं उन्हें निशुल्क उपलब्ध हो जाती है। इस स्थल पर यात्रियों के लिए रहने के लिए दो धर्मशाला, एक सामुदायिक भवन, स्नान घर, भोजन शाला, विवाह एवं अन्य आयोजन के लिए लगभग 25-30 बीघा क्षेत्र का लंबा-चौड़ा खुला मैदान, गरमी में छाया के लिए सघन वृक्षावली एवं कई पेड़, बच्चंो को खेलने और मनोरंजन के लिए एक चिलड्रन गार्डन, एक कुआं, दो सरकारी हैंडपंप, पेयजल टंकी, वाटर कूलर, बैठने के लिए कई बैंचें, तालाब आदि सुविधाएं मौजूद है।

इस धार्मिक स्थल की देखरेख के लिए मऊ गांव के लोगों की एक मऊ बालाजी सेवा समिति के नाम से एक संस्था बनी है। समिति के सदस्य इस धार्मिक स्थल पर लोगों की सुविधाओं को सुचारू रखने के हर संभव श्रमदान और सहयोग करते रहते हैं। क्षेत्र के लोग एवं जनप्रतिनिधियों का भी इस धार्मिक स्थल को पर्यटक स्वरूप प्रदान करने के लिए बड़ा योगदान रहा है। लोगों का ऐसा जनसहयोग अभी भी अनवरत् जारी है।