27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले निकालते बेईमानी का भूत,फिर करते योजना लांच, जानिए सरकारी कारिंदों की कारस्तानी

राशन डीलरों के प्रति बेईमान होने का भूत बैठा है। सरकारी कारिन्दे यदि इस भूत को निकालकर योजना शुरू करते तो अच्छे परिणाम सामने आते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Shiv Bhan Singh

•

Updated: 10 Dec 2017, 5:00 PM IST

Annapurna scheme for state,annapurna goes in lose in baran,annapurana scheme fail in rajasthan, supply offices fail scheme,food supply  schemes in rajasthan,food suply scheme in baran,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran,

annapurna

सरकारी कारिन्दों ने अन्नपूर्णा योजना को प्रदेश में लागू तो कर दिया लेकिन अब यह राशन डीलरों के गले की फांस बन गई है। राशन डीलरों के प्रति हर एक के दिल में बेईमान होने का भूत बैठा है। सरकारी कारिन्दे यदि इस भूत को निकालकर योजना शुरू करते तो अच्छे परिणाम सामने आते लेकिन आनन-फानन में लागू की गई अन्नपूर्णा योजना अब उगलते बन रही है ना निगलते। दर असल राशन की दुकानों पर डिपार्टमेंटल स्टोर की तरह सभी वस्तुएं मिलें इसके लिए सरकारी कारिन्दों ने पहल की थी। जोर-शोर से योजना को लांच किया गया। राशन डीलरों ने भी बुझे मन से ही सही उम्मीद का सहारा पकड़ कर इस योजना को लागू किया और हजारों का माल उधारी में अपनी दुकानों में भर लिया। सरकारी कारिन्दे तो अपनी वाह-वाही लूट कर चले गए लेकिन इन दुकानों पर ग्राहक ने आना ही छोड़ दिया। ऐसे में लोगों ने इन दुकानों से खरीददारी नहीं की और अन्नपूर्णा योजना उधारी में राशन डीलरों को कंगाल कर चल दी।
Read more :धनकुबेर की गद्धी पर कब्जा करने को सियासी चालें कर रहीं सबकों हैरान..देखें कौन क्या कर रहा है?

बारां. अन्नपूर्णा भंडार पर शुद्ध व सस्ता सामान बेचने के नाम पर जिले के 95 राशन डीलर 29 लाख का सामान दबा बैठे हैं। अब तक उन्होंने इस राशि का भुगतान कंपनी को नहीं किया है। डीलरों ने कंपनी से किराने का सामान उधार मंगवा तो लिया लेकिन अब राशि चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं। । हालांकि कंपनी ने वसूली के लिए जिले के आलाधिकारियों से बातचीत भी की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में कंपनी को वसूली के लिए मुंबई से अपना प्रतिनिधि बारां भेजना पड़ा है। जिले में 122 अन्नपूर्णा भंडार संचालित हैं। इन भंडारों पर किराने सहित अन्य सामान शुद्ध व बाजार से सस्सी दरों पर मिलने का दावा किया जाता था। यह सामान मुंबई की फ्यूचर ग्रुप कंपनी उपलब्ध कराती थी। सुविधा के लिए कंपनी के प्रतिनिधि राशन डीलरों को उधार सामान भी भेजते थे। कई डीलरों ने समय पर राशि का भुगतान भी कर दिया लेकिन 95 राशन डीलर ऐसे हैं, जिनपर कंपनी का 28 लाख 87 हजार 84 रुपए बकाया है। कंपनी ने जुलाई से राशन डीलरों को उधार सामग्री देना ही बंद कर दिया। उधर वसूली के लिए कंपनी के प्रतिनिधि बारां आए हुए हैं। वे एक-एक राशन डीलर के पास जाकर बकाया राशि की वसूली कर रहे हैं।
Read more : कलक्टर ने हथकड़ी नहीं भेजी, हथकड़ी ले आओ, ओर ले जाओ क्यों कह रही है यह प्रिंसिपल ऐसा..जानिए

कहां से दें राशि
राशन डीलरों का कहना है कि अन्नपूर्णा भंडार पर सामान बिकता नहीं है, क्योंकि कई सामानों की कीमत बाजार भाव से ज्यादा है। ऐसे में दुकानों पर सामान रखना ही कम कर दिया गया है। राशि आने पर कंपनी को भेज दी जाएगी।