16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर था आना-जाना, बहन से बना लिए दोस्त ने संबंध और फिर हुआ ऐसा अंजाम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 30 Jul 2018, 1:15 PM IST

Solan Rape

Solan Rape

बारां। दोस्त की बहन से अवैध संबध रखने वाले युवक को उसके दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया। लाठियों से उसके सिर पर इतने वार किए कि सिर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो एक बार तो पुलिस भी खौफ खा गई। बाद में जांच पड़ताल कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। घटना बारां जिले में रविवार देर रात घटित हुई है।

घर था आना जाना, बहन से बन गए संबंध
मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया कि भड़सुई गांव में रहने वाले 28 वर्षीय आनंद मीना की हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप गांव में ही रहने वाले बुद्धिप्रकाश और उसके साथियों पर है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुद्धिप्रकाश का दोस्त आनंद अक्सर उसके घर आता था। इस दौरान आनंद की दोस्ती बुद्धिप्रकाश की बहन से हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। दोनों मिलने लगे और दोनों के बीच घर में ही अवैध संबध बनने लगे।


पहले शराब पार्टी फिर लाठियों की बरसात
इसकी जानकारी जब बुद्धिप्रकाश को लगी तो उसने आनंद को जान से मारने की तैयारी कर ली। कल रात बुद्धिप्रकाश और उसके दो दोस्त आनंद के घर शराब लेकर पहुंचे। वहां पर सभी ने शराब पी। जब शराब का नशा चढऩे लगा तो तीनों ने मिलकर आनंद के सिर पर लाठियां बरसाई और मौके पर ही आनंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं इधर... भाई बनकर पत्नी को बेच दिया 2.80 लाख में, खरीदार ने करता रहा गंदा काम
उदयपुर/झाड़ोल। ओगणा थाना क्षेत्र में एक पति ने स्वयं भाई व ग्रामीणों को पिता व रिश्तेदार बनाते हुए पत्नी को 2.80 लाख रुपए में बेच दिया। आरोपी पति ने आदिवासी होने के बावजूद पत्नी को राजपूत बताते हुए बकायदा स्टॉम्प पर लिखा-पढ़ी भी की।

खरीदार ने पीडि़ता को तीन दिन तक कमरे में बंद रखकर बलात्कार किया। आरोपी के चंगुल से भागने के बाद महिला ने अपने भाई को सूचना दी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को पति प्रभुलाल उसे अदकालिया से ओगणा बाजार में ले गया। यहां से गोगुंदा ले जाकर पति ने उसे खुद की बहन डिंपल कुंवर बताते हुए पानेर निवासी रमेशसिंह को सौंप दी।