6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pride : यहां है ऐसा अनोखा सरकारी स्कूल, जहां बच्चों का अपना बैंक, वही चलाते हैं मैनेजमेंट

अनोखी पहल : रंग लाया नवाचार, छबड़ा के नवाबगंज सरकारी विद्यालय का मामला

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 10, 2023

Pride : यहां है ऐसा अनोखा सरकारी स्कूल, जहां बच्चों का अपना बैंक, वही चलाते हैं मैनेजमेंट

Pride : यहां है ऐसा अनोखा सरकारी स्कूल, जहां बच्चों का अपना बैंक, वही चलाते हैं मैनेजमेंट

छबड़ा के नवाबगंज विद्यालय नवाचारों में निजी विद्यालयों की तर्ज पर कार्य कर रहा हैं, जो उपखंड क्षेत्र में अनूठा उदाहरण बनकर उभरने लगा हैं। ग्रामीण सहित अभिभावक इस सरकारी स्कूल के इन नवाचारों की सराहना कर रहे हैं।

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मीना के अनुसार विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री लाने में काफी परेशानी होती थी। अभिभावक बच्चों को समय पर पैसे देने के लिए असमर्थ थे। समस्या का समाधान करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हुए 100 रुपए प्रत्येक छात्र से लेकर खाता खोला गया। अब यहां बैंक स्थापित हो गया हैं। जिसमें बच्चे स्वयं बैंक का संचालन करते हैं। बच्चों में से ही कैशियर, मैनेजर, ब्रांच मैनेजर सहित कई जिम्मेदारियां ही निभा रहे हैं।

वहीं, 15 दिन बाद ये जिम्मेदारियां दूसरे विद्यार्थी को संभला दी जाती हैं। विद्यार्थी बैंक से पैसे निकालते हंै तथा स्टेशनरी खरीददते हैं। आज बैंक की ग्रोथ 10,000 रूपए है। समय-समय पर बालकों द्वारा पैसे जमा भी किए जाते हैं। इस प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अनूठी पहल से बच्चों में गणित सीखने की रुचि जागृत हो रही है। इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक जगदीश मालव, रामस्वरूप बागड़ी, रामबिलास भील, राजेंद्र भील, अनिता भील आदि को जाता है।