अब तक 60 फीसदी से अधिक कोर्स पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अधूरा होने से 10 वीं और 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट््स का परिणाम प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई हैं। ,क्योंकि वे अधूरी तैयारी से परीक्षा देंगे। 11 दिसंबर से अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरु होनी है,समय भी एक पखवाड़े से कम बचा है। एक्सपर्ट के मुताबिक परीक्षा के आधार पर बोर्ड स्टूडेंट््स की तैयारी और परफॉरमेंस का पता चलता है। वर्तमान शैक्षिक कैलेंडर 2023-24 में विद्यालयों में ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद, शिक्षक खेलकूद एवं विधानसभा चुनाव 2023 में अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होने से छात्रों का पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ है।